दोपहर 12 से राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक कमिश्नर चंद्रवंशी द्वारा कार्यालय में ली गई। इस दौरान समस्त वार्डों के अंतर्गत वार्ड प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षकों के संपत्ति, समेकित, जलकर, यूजर चार्ज वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निगम अंतर्गत जेल परिसर, एसपी कंपलेक्स, मिनी स्टेडियम परिसर एवं विभिन्न स्थानों पर निगम के दुकानों की किराया वसूली की समीक्षा की गई।