scriptघर में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर, धूप ले रही वृद्धा पर चढ़ा, इलाज के दौरान महिला की मौत | Uncontrolled tractor entered house death accident old woman | Patrika News

घर में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर, धूप ले रही वृद्धा पर चढ़ा, इलाज के दौरान महिला की मौत

locationमंडलाPublished: Jan 11, 2021 06:37:10 pm

Submitted by:

Faiz

अनियंत्रित ट्रैक्टर घर का बाड़ा तोड़ते हुए घुस गया। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में घर में मौजूद एक वृद्ध महिला आ गई। हादसे में घायल हुई महिला की मौत हो गई है।

News

घर में घुघर में घुसा अनियंत्रित ट्रैक्टर, धूप ले रही वृद्धा पर चढ़ा, इलाज के दौरान महिला की मौतसा अनियंत्रित ट्रैक्टर, धूप ले रही वृद्ध महिला पर चढ़ा, इलाज के दौरान महिला की मौत

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला स्थित नैनपुर थाना के अंतर्गत ग्राम रैवाड़ा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर घर का बाड़ा तोड़ते हुए घुस गया। इस दौरान ट्रैक्टर की चपेट में घर में मौजूद एक वृद्ध महिला आ गई। हादसे में घायल हुई महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर अंजनिया का है। स्थानीय निवासी लालू प्रसाद ने बताया कि, पिंडरई वापसी के दौरान ग्राम रैवाड़ा में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और एक घर में जा घुसा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 100 डायल को जानकारी दी। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंची डायल 100 की मदद से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ylxzz

घायल महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

बता दें कि, 65 वर्षीय वृद्ध महिलाजूनिया पति कलिराम सोमवार की सुबह घर के आंगन में बैठकर धूप ले रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर उसके घर में घुस गया और वृद्धा को टक्कर मारते हुए घर की दीवार में जा घुसा, ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि, घर की दीवार भी टूट गई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं थी, जिसके बाद उसे डायल 100 की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरा न वृद्धा की मौत हो गई।

 

पढ़ें ये खास खबर- Birthday Special : राहुल द्रविड़ ही बना सके हैं दुनियाभर में सिर्फ ये रिकॉर्ड, सचिन भी रह गए पीछे


पुलिस गिरफ्त में ट्रैक्टर चालक

बताया जा रहा है कि, हादसे का शिकार हुई वृद्ध महिला सिवनी जिले के खुर्सीपार की निवासी थी, जो अपने दामाद हजारी लाल पंद्रौ के घर मेहमानी के लिये आई थी। बताया जा रहा है कि उक्त घटना में संलग्न ट्रेक्टर पिंडरई नैनपुर मार्ग सड़क पटरी पर मुरम डाल रहा था। ग्राम वासियों द्वारा घटना की सूचना नैनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मोके पर पहुंचकर ड्राइवर मालिक संदीप उइके निवासी अंजनिया को हिरासत में लिया है। हादसे के तुरंत बाद ही आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक और वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ylwio
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो