3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इजरायल के राष्ट्रपति कुछ इस तरह बदलने जा रहे हैं इन 26 किसानों की किस्मत…

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रविवार को कहा कि कृषि तकनीक का अध्ययन करने के लिए 26 सदस्यीय किसानों का दल इजरायल रवाना हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Aug 2018, 8:46 AM IST

Benjamin

मोदी नहीं इजरायल के राष्ट्रपति बदलने जा रहे हैं इन 26 किसानों की किस्मत…

नर्इ दिल्ली। जब देश में इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेत्याहू भारत आए थे, तब नरेंद्र मोदी आैर बेंजामिन के बीच कर्इ तरह के समझौते हुए थे। जिसके तहत दोनों देशों के बीच कृषि तकनीक साझा करने की भी डील हुर्इ थी। अब इसी डील के तहत देश के 26 किसान इजरायल रवाना हो चुके हैं। जो वहां से कृषि की तकनीक सीख कर आएंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश के किस राज्य किसान इजरायल के लिए रवाना हुए हैं…

झारखंड के 26 किसान हुए रवाना
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने रविवार को कहा कि कृषि तकनीक का अध्ययन करने के लिए 26 सदस्यीय किसानों का दल इजरायल रवाना हुआ है। दास ने टीम को विदा करने के दौरान कहा, "आप (किसान) रक्षा बंधन के पावन दिन किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से इजरायल जा रहे हैं। इजरायल की खेती की तकनीक सीखें और उसे अपने राज्य में अपनाएं और दूसरों के साथ अपने अनुभव साझा करें।"

झारखंड से भी छोटा है इजरायल
उन्होंने कहा, "क्षेत्रफल के हिसाब से इजरायल झारखंड से छोटा है, लेकिन खेती के कारण देश की प्रति व्यक्ति आय भारत से अधिक है। हमें हमेशा ऐसी जगह से सीखना चाहिए, जहां कुछ बेहतर हो रहा है। जहां तक खाद्यान्न उत्पादन का सवाल है, आज झारखंड इसमें काफी पिछड़ा हुआ है। लेकिन, वह दिन दूर नहीं है जब झारखंड आत्मनिर्भर हो जाएगा और अन्य राज्यों को खाद्यान्न निर्यात करेगा।"

इन चीजों के गुर सीखेंगे
किसान डेयरी, सब्जियों, फलों के उत्पादन, ड्रिप सिंचाई और अन्य कृषि तकनीकों के बारे में सीखेंगे। इस दल की अगुवाई कृषि सचिव पूजा सिंघल कर रही हैं। जानकारों की मानें तो इन चीजों को सीखकर देश के किसानों को काफी फायदा होगा। उनकी आय में भी इसका फायदा होगा।

इन खबरों को भी पढ़ें
पेट्रोल आैर डीजल में एक बार फिर बढ़ोत्तरी, 15 पैसे तक बढ़े डीजल के दाम

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए हुआवे मुफ्त में ठीक करेगी पानी से खराब हुए फोन

रक्षाबंधन विशेषः रुपयों के मामले में अपने भार्इयों से कम नहीं ये बहनें, अरबों रुपयों की है संपत्ति

राफेल डील पर अनिल अंबानी ने कांग्रेस प्रवक्ता आैर नेशनल हेराल्ड पर किया मानहानि का मुकदमा

इस तारीख से बदल जाएगी काॅल ड्राॅप की परिभाषा, टेलीकाॅम कंपनियों पर होगी बड़ी कार्रवार्इ