2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आएगा उबाल, ये है बड़ा कारण

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम एक बार फिर से उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जबकि दूसरी तरफ डाॅलर के मुकाबले रुपए भी कमजाेर हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 12 Apr 2018, 12:46 PM IST

Petrol-Diesel

नर्इ दिल्ली। देश की तेल कंपनियां उन लोगों को एक बड़ा झटका दे सकती हैं जो इस उम्मीद में थे कि सरकार की अपील के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी होगी। अभी कुछ दिन पहले ही सरकार ने तेल कंपनियों से अपील की थी की वो पेट्रोल-डीजल के दाम में एक रुपए तक की कमी करें। सरकार के इस अपील के बाद से लोगों में एक उम्मीद आर्इ थी की आने वाले दिनों में उन्हे तेल की बढ़ती कीमतों से राहत मिल सकती है। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम एक बार फिर से बढ़ गया है जबकि दूसरी तरफ आज (गुरुवार) डाॅलर के मुकाबले रुपए का भी प्रदर्शन खराब है। एेसे में सरकार को भी एक बड़ा झटका लग सकता है।

यह भी पढ़ें - अगर आप भी लेते हैं अपने पेरेंट्स से उधार, तो इस समस्‍या के लिए रहिए तैयार
कच्चे तेल की कीमतें नए उच्चतम स्तर पर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिलहाल कच्चे तेल की कीमत 73 डाॅलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके अलावा WTI क्रूड आॅयल का दाम भी 67 डाॅलर के पार जा चुका है। नंवबर 2014 के बाद से ब्रेंट क्रुड आॅयल आैर WTI क्रुड आॅयल का दाम अपने उच्चतम स्तर पर है। कच्चे तेल की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू तेल कंपनियों की लागत में भी इजाफा होगा। अंत में इसका असर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के रुप में देखने को मिल सकता है।


रुपए में कमजोरी भी है वजह

पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी का कारण सिर्फ कच्चे तेल की कीमतें ही नहीं बल्कि डाॅलर के मुकाबले रुपए का प्रदर्शन भी है। डाॅलर के मुकाबले रुपए का भाव भी आज (गुरुवार) पिछले पांच महीनें में उच्चतम स्तर पर पहुंच गय है। डाॅलर के मुकाबले रुपए की बात करें तो अाज रुपया 65.36 के स्तर पर पहुंच गया है। एेसे में अब तेल कंपनियों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार से कच्चे तेल को आयात करने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। जो कि अंत में तेल कंपनियों आप से ही वसूलेंगी।

यह भी पढ़ें - इस सेक्टर में कर रहे काम तो इस साल नहीं बढ़ेगी आपकी सैलरी
तेल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को भी नुकसान

बुधवार को कारोबार के दौरान बीपीसीएल, एचपीसीएल आैर आर्इआेसी समेत कर्इ अन्य तेल कंपनियों के शेयर में 6 से 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद इन कंपनियों में पैसा लगाने वाल निवेशकों को भी करीब 20,000 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। आपको बता दें की प्रति बैरल पर बढ़ने वाले हर एक डाॅलर के वजह से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगभग 40-50 पैसे की बढ़ोतरी होती हैं।


क्या है पेट्रोल-डीजल का अाज का रेट

अाज दिल्ली में एक लीटर पेट्राेल के लिए आपको 73.94 रुपए देना होगा। वहीं कोलकाता में 76.65 रुपए, चेन्नर्इ में 76.71 रुपए आैर 81.80 रुपए है। डीजल की कीमत की बात करें तो इसके लिए भी दिल्ली में आपको 64.93 रुपए, कोलकाता में 67.62 रुपए, चेन्नर्इ में 68.49 आैर मुंबर्इ में 69.14 रुपए प्रति लीटर देना होगा।