4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में एनकाउंटर का खौफ, मेरठ के डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी ने उठाया यह कदम

मेरठ के परतापुर हुए डबल मर्डर के मुख्य हत्यारोपी मांगे ने किया था दिल्ली में आत्मसमर्पण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Feb 2018, 3:56 PM IST

meerut

मेरठ। सोहरका गांव में लाइव हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी मांगे और विकास जाट को मेरठ पुलिस नहीं पकड़ पाई। मांगे ने दिल्ली में आत्मसमर्पण कर दिया था, तो दूसरे आरोपी पचास हजार के इनामी विकास जाट को मुजफ्फरनगर पुलिस ने ठोक दिया। मेरठ पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा। मांगे को बी वारंट के तहत दिल्ली पुलिस की हिरासत में मेरठ कचहरी पेशी पर लाया गया था।

पुलिस की पुख्ता घेराबंदी

आरोपी मांगे दिल्ली पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी में लाया गया था। इस दौरान उसकी पुख्ता घेराबंदी की गई थी। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में उसे मेरठ जेल भेजने के आदेश दिये थे। मेरठ पुलिस ने कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए थाना पुलिस ने याचिका दी थी। जिस पर बहस हुई आैर आठ दिन का रिमांड मंजूर हो गया।

यह था मामला

सोहरका गांव में वर्ष 2016 में नरेंद्र सिंह की चुनावी रंजिश में गोलिया बरसाकर हत्य कर दी गई थी। जिसमें श्योबीर और अन्य के खिलाफ कोर्ट में चश्मदीद गवाह नरेंद्र की पत्नी निछत्तर कौर आैर उसके बेटे बलविन्दर थे।

यह भी पढ़ेंः बीयर मांगी तो देने से इनकार कर दिया, मारी बोतल में लात तो दोस्त का कर दिया हाल

यह भी पढ़ेंः लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर की युवती से शादी, विहिप नेता पहुंचे थाने-देखें वीडियो

यह भी पढ़ेंः गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने घर में अकेले पाकर बच्चे के साथ कर दिया ये काम

गवाही से एक दन पूर्व ही श्योबीर के भाई मांगे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों गवाहों की हत्या कर दी थी। एक हत्यारोपी को पुलिस ने गंगानगर से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दो हत्यारोपी फरार चल रहे थे। मांगे ने दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे कोर्ट में पेशी पर लाया गया। वहीं एक अन्य विकास जाट को मुजफ्फरनगर पुलिस ने ढेर कर दिया।

मांगे ने जताई थी एनकाउंटर की आशंका

मांगे को जब पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेशी पर ले जाया जा रहा था उसी दौरान उसने अपने मिलने वालों से कहा कि कोई विकास को पर्ची पहुंचा दो। पुलिस उसका एनकाउंटर करना चाहती है। वह जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दे। यह बातें मांगे ने मेरठ पुलिस और दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में सबके सामने खुलेआम कही थी।

सच साबित हुई मांगे की आशंका

तीसरा मुख्य आरोपी कहां है यह खुद उसके दोस्तों को नहीं पता। पुलिस अभिरक्षा में मांगे ने कहा कि विकास को पर्ची भिजवा दो। वह जहां भी है तुरंत आत्मसमर्पण कर दे। अगर पुलिस के हाथ चढ़ गया, तो सीधा ऊपर का

यह भी पढ़ेंः मेरठ में असलाह फैक्ट्री में छापा मारने गर्इ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश

यह भी पढ़ेंः गुमसुम बेटी ने स्कूल जाने से मना किया, वजह बतार्इ तो घरवालों के उड़ गए होश

टिकट कट जाएगा। मांगे ने जो आशंका जताई थी वह सच साबित हुई। 50 हजार का इनामी विकास जाट मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में 50 हजारी विकास जाट की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। विकास शातिर शूटर था सुपारी लेकर हत्या करता था।

सीआे क्राइम ने कहा

सीओ क्राइम शिवराम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। जिस पर कोर्ट ने रिमांड दे दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश