Hindi News / Miscellenous India / उत्तर भारत में चल रही बर्फीली हवाओं से यातायात प्रभावित, 17 ट्रेनें चल रही लेट
उत्तर भारत में चल रही बर्फीली हवाओं से यातायात प्रभावित, 17 ट्रेनें चल रही लेट
राजधानी दिल्ली ( Delhi) समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए
नॉर्थ इंडिया ( North India ) में आज यानी शुक्रवार को पारा 4 डिग्री तक दर्ज किया गया
शुक्रवार को ठंड की वजह से 17 ट्रेन अपने निर्धारित समय से लेट हो गई हैं
नई दिल्ली। भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में उत्पन्न होने वाले असमान्य व शक्तिशाली 'पश्चिमी विक्षोभ' ( Western disturbance) ने हिंदी पट्टी सहित समूचे उत्तर भारत को बीते पखवाड़े से ठिठुरने को मजबूर किया है।
दुर्भाग्य से यह स्थिति चार से पांच दशकों में एक बार पैदा होती है, जो लोगों को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भी कंपकंपाएगी।
वहीं, राजधानी दिल्ली ( Delhi) समेत पूरे नॉर्थ इंडिया ( North India) में सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।