बता दें कि पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में ये तीसरा भूकंप है। बुधवार की सुबह भी निकोबार द्वीपसमूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई थी। उसी दिन यानी बुधवार की शाम को ही फिर से निकोबार में दूसरा भूकंप आया, जो 5.1 तीव्रता का था। इस तरह से पिछले 24 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तीन बार भूकंप से हिला है।