Hindi News / Miscellenous India / बिहार: बांका इंटरसिटी में आग लगने से हड़कंप, यात्रियों ने चलती ट्रेन से कूदकर बचाई जान
बिहार: बांका इंटरसिटी में आग लगने से हड़कंप, यात्रियों ने चलती ट्रेन से कूदकर बचाई जान
बिहार के भागलपुर 13242 डाउन इंटरसिटी में लग गई आग
राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलकर बांका जा रही थी इंटरसिटी ट्रेन
जनरल कोच संख्या O6440 से अचानक धुआं निकलने लगा
जानकारी के अनुसार अपने निर्धारित समय से चल रही बांका इंटरसिटी शुक्रवार सुबह 4.25 पर सुल्तानगंज स्टेशन से खुली थी।
ट्रेन को सुल्तानगंज स्टेशन से चलकर भागलपुर पर रुकना था, लेकिन 10 मिनट बाद जैसे ही ट्रेन अकबरनगर गुजरी।
तभी जनरल कोच संख्या O6440 से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कोच धुएं से भर गया। इसे देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सवार कई यात्री मारे डर के चलती ट्रेन से कूद गए।
रेलवे को मिली घटना की सूचना के बाद ट्रेन को रोका गया। इसके बाद नाथगनगर नाम की जगह पर ट्रेन को रोका गया। जहां पर पूरी ट्रेन को खाली कराया गया।
वहीं, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोच में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। दरअसल, बारिश की वजह से ट्रेन की छत से पानी लीक होकर टॉयलट के पास लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड तक पहुंच गया।
जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया और बोर्ड से धुआं निकलने लगा।