10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी पर लिखी किताब, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

'नरेंद्र मोदी झूठे व्यक्ति हैं। वो कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। जहां उन्होंने कई उदारवादी विचारों को आवाज दी, वहीं उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए भारतीय समाज के कई सबसे संकुचित तत्वों को बढ़ावा दिया है।'
less than 1 minute read
Google source verification
d

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी पर लिखी किताब, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को अपनी नई किताब 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर : नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया' की घोषणा की। 50 अध्यायों वाले पांच खंडों की यह किताब 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। प्रकाशक 'एलेफ बुक कंपनी' ने एक बयान में कहा, 'नरेंद्र मोदी झूठे व्यक्ति हैं। वो कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। जहां उन्होंने कई उदारवादी विचारों को आवाज दी, वहीं उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए भारतीय समाज के कई सबसे संकुचित तत्वों को बढ़ावा दिया है।'

औसत से भी नीचे है सरकार का प्रदर्शन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'एक और विरोधाभास यह है कि प्रभावी शासन के लिए खुद पर गर्व करने वाले प्रधानमंत्री कैसे भीड़ की हिंसा, सांप्रदायिक दंगों, खराब प्रशासन, गो-रक्षकों की हिंसा और अन्य बुरे पहलुओं को अपनी चुप्पी से बढ़ावा देते नजर आते हैं। तीसरा झूठ है कि देश के लिए उनकी ऊंची महत्वाकांक्षा भरी बातों के बीच सरकार का प्रदर्शन औसत स्तर से भी कम है।'

मोदी विरोधी बयान पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी सफाई, राहुल से पूछा- आपको मराठी कब से समझ आने लगी?

'बुरे और पूज्य दोनों हैं पीएम मोदी'

'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर : नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया' 400 पृष्ठों की यह किताब इस बात का निरीक्षण करेगी कि वास्तविक नरेंद्र मोदी कौन हैं। एलेफ ने कहा कि किताब एक ऐसे नेता के बारे में उत्पन्न प्रश्नों के उत्तर देती है, जो समान रूप से बुरा और पूज्य दोनों है।

दिल्ली के 74 स्कूलों ने तोड़ा RTE कानून! एक भी गरीब बच्चे को नहीं दिया दाखिला

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग