दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल के वीसी डॉ. एसपी बायोत्रा बताते हैं कि अभी कोरोना का ग्राफ नीचे आता नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि जुलाई मध्य या अगस्त की शुुरुआत में पीक पर पहुंचने के बाद कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल सकती है। बायोत्रा ने कहा कि जहां तक कोरोना वैक्सीन की बात तो वह अगले साल की शुरुआत में ही संभव हो पाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के रोगियों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 10,956 केस तो पिछले 24 घंटों में ही रिकॉर्ड किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया किदेश के विभिन्न राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस के 147195 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि फिलहाल 141842 सक्रिय हैं।