नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Maharashtra ) संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक यहां 6817 लोग कोविड-19 ( COVID-19 ) से संक्रमित बताए गए हैं।
840 को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। लेकिन यहां मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह तक 301 तक पहुंच गई है।
इस बीच मुंबई में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के कारण पुलिस डिपार्टमेंट ( Mumbai Police ) में पहली मौत की खबर सामने आई है।
दरअसल, कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर वकोला पुलिस स्टेशन में तैनात थे। वकोला इलाका कोरोना संक्रमण पूरी तरह से कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है।
मृतक ने अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़े हैं। आपको बता दें कि कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे हेल्थ वर्कर्स और पुलिसकर्मी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनका फ्रंटफुट में काम करना है। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पुलिस के जवान अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं।