राकांपा प्रमुख ने मोदी से विभिन्न पार्टियों के प्रबुद्ध लोगों से सलाह लेने का आग्रह किया। उन्होंेने कहा कि प्रधानमंत्री के आसपास कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें जरा-सा अनुभव नहीं है। पवार ने यह बयान सामना समूह के कार्यकारी संपादक और शिवसेना नेता संजय राउत को दिए साक्षात्कार के दूसरे भाग में दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने मौजूदा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से इस बारे में चर्चा की है, पर उन्होंने कहा, "नहीं, मैं उनसे एकबार भी नहीं मिला और न ही उनसे कोई चर्चा की है। भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में वित्तीय समस्या के समय कई चुनौतियों हैं और दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत जरूरी है, लेकिन यह अभी नहीं हो रहा है।"