
राजीव गौबा बनाए जा सकते हैं नए कैबिनेट सचिव, 30 मई को ही मोदी कर सकते हैं कई नौकरशाहों की नियुक्ति
नई दिल्ली। 30 मई की शाम सात बजे शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) एकबार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। फिलहाल पूरे देश की निगाहे मोदी के नए मंत्रिमंडल के गठन की ओर लगी हुई हैं कि किसे कौन मंत्रालय मिलेगा। वहीं नई सरकार का कामकाज शुरू होते ही अहम पदों पर बैठे कई नौकरशाहों कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इनमें कैबिनेट सचिव, रक्षा सचिव, आईबी और रॉ के प्रमुख शामिल हैं। खबर मिल रही है कि राजीव गाबा ( Rajiv Gauba ) नए कैबिनेट सचिव बनाया जा सकता है।
एक जून को पद संभाल सकते हैं गाबा
राजीव गाबा 1982 झारखंड कैडर के आईएए अधिकारी हैं। कैबिनेट सचिवालय के कामकाज से रुबरु होने के लिए वह आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी के रूप में 1 जून को पदभार संभाल सकते हैं।
पीके सिन्हा को मिल चुका है दो एक्सटेंशन
मौजूदा कैबिनेट सचिव पी. के. सिन्हा का एक्सटेंशन कार्यकाल जून के मध्य में खत्म हो रहा है। सिन्हा को पिछले साल जून में एक साल का दूसरा एक्सटेंशन मिला था। इस तरह उन्होंने अपने पूर्ववर्ती अजीत सेठ की ही तरह चार साल की सेवा की।
रक्षा सचिव की रेस में कई नाम
नए रक्षा सचिव को 30 मई तक नियुक्त किया जाना है। रक्षा सचिव के पद के लिए कई नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं जैसे रक्षा उत्पादन सचिव अजय कुमार, बैंकिंग सचिव राजीव कुमार, पर्यावरण सचिव सी.के. मिश्रा और ऊर्जा सचिव अजय भल्ला। नौकरशाही के प्रमुख पदों में से रक्षा सचिव चार बड़े पदों में से एक है जिसमें दो साल का कार्यकाल मिलता है।
रॉ और इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी है नए बॉस की जरूरत
भारत के सुरक्षा प्रतिष्ठान इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ को भी नए बॉस की जरूरत है। मौजूदा प्रमुखों के विस्तारित कार्यकाल 29 मई और 30 मई को समाप्त हो रहे हैं।
शपथ से पहले ही मोदी कर रहे हैं अहम नियुक्तियां
इनमें से कुछ फैसले 30 मई को शाम सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले ही लिए जाने हैं।
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।
Updated on:
28 May 2019, 8:22 AM IST
Published on:
27 May 2019, 8:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.