इस बैठक में आम आदमी पार्टी ( AAP ) को नहीं बुलाए जाने पर AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नाराजगी जताई है। आप सांसद ने कहा कि आज समय सबको एक साथ मिलकर चलने का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल सबका साथ सबका विकास का नारा जरूर देते हैं, लेकिन उनमें ऐसा करने की इच्छा शक्ति नहीं है। संजय सिंह ने कहा चीन के सैनिकों के साथ खूनी संघर्ष में शहीद भारतीय सैनिकों की संख्या पहले तीन बताई गई और फिर अचानक यह संख्या बढ़कर 20 हो गई। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मसले पर केंद्र सरकार को पारदर्शिता बरतनी चाहिए।