सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में सरकार को निर्देश दिया कि इसे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के सामने रखा जाए ताकि इसे उपयुक्त बेंच को सौंपा जा सके। जस्टिस मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ ने नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक विजय ठाकुर द्वारा सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा को गोली मारने की घटना को "बेहद गंभीर" मामला बताते हुए कहा कि ऑफिसर शर्मा अदालत के आदेश को लागू करने के लिए कसौली में थीं। खंडपीठ ने सीजेआई मिश्रा से कल गुरुवार को मामले पर विचार करने के लिए अनुरोध किया।