गुरुवार से कर्नाटक के चुनावी दौरे पर निकलने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दो दर्जन से ज्यादा चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य भाजपा ने योगी आदित्यनाथ का चुनावी दौरा तय कर दिया है। योगी के सभा स्थलों की ख़ास बात यह है की सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में उनकी जनसभाएं रखी गई हैं। भटकल और तटीय कर्नाटक के संवेदनशील इलाकों में योगी की सभाएं ज्यादा होंगी।ये इलाके न सिर्फ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील हैं बल्कि यहां हिन्दुओं ? नाथ ाथ संप्रदाय के लोगों भी अधिक संख्या में हैं। बता दें कि योगी भी इसी नाथ सम्प्रदाय से आते हैं।