नई दिल्ली। केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट ( Kozhikode Airport ) पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ( Air India Express ) के विमान में हुए हादसे की गूंज आज भी लोगों को विचलित कर रही है। इस हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच विमान हादसे ( kozhikode plane crash ) में बचे लोगों ने उन भयानक पलों को शेयर किया है, जिसमें उनका सामना मौत से हुआ था।