आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गैंगस्टर विकास दुबे ( Gangster Vikas Dubey ) को गिरफ्तार करने उसके घर पर पहुंची थी। इस दौरान विकास दुबे गैंग ( Vikas Dubey Gang ) ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें आठ पुलिस वालों की मौत हो गई थी। वहीं, इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे समेत 6 लोगों को एनकाउंटर में मार गिराया था। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिकाएं दाखिल की गई थीं। इन याचिकाओं में उत्तर प्रदेश पुलिस ( Uttar Pradesh Police ) पर निष्पक्ष जांच न करने के आरोप लगाया गया था। इसके साथ ही विकास दुबे के राजनीतिक लोगों से संपर्क की तह तक पहुंचने के लिए CBI, SIT, और NIA को जांच सौंपने जाने की मांग की गई थी।