Hindi News / Miscellenous India / बारिश के बाद अब फिर सताएगी उमस भी गर्मी, देश के इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
बारिश के बाद अब फिर सताएगी उमस भी गर्मी, देश के इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसमी उतार-चढ़ाव के चलते अभी कई दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा
तेज बारिश की संभावना महीने के बिल्कुल अंत में जताई जा रही है
अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक (35.5) दर्ज किया गया
नई दिल्ली। देश में भरपूर बरसात का माना जाने वाला अगस्त का महीना खत्म होने वाले वाला है। ऐसे में मौसम और बारिश को लेकर लोगों के दिमाग में तरह-तरह आशंकाएं उभर आईं हैं।
लेकिन मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो मौसमी उतार-चढ़ाव के चलते अभी कई दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा। हालांकि हल्की फुल्की फुहारों का दौर जरूर चलता रहेगा।
लेकिन तेज बारिश की संभावना महीने के बिल्कुल अंत में जताई जा रही है।