मौजूदा प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी का गठबंधन 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। दिसंबर में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ इराक की विजय के बाद से देश में हुआ यह पहला चुनाव था। इराक में स्थानीय सुरक्षाबलों की मदद के लिए अभी भी लगभग 5,000 अमेरिकी सुरक्षाबल हैं, जो आईएस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।