Coronavirus: वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, संक्रमण के लक्षण से पहले चलेगा मरीज का पता
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने पूरे विश्व में तबाही मचा रखी है। इस जानलेवा बीमारी से दुनिया भर में अब तक 10 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 60 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus Infection ) के फैलने का एक कारण यह भी है कि इसका अभी तक इलाज न मिल पाया है। हालांकि भारत समेत तमाम देश कोरोना की वैक्सीन ( Corona vaccine ) बनाने के प्रयास में जुटे हैं।
लेकिन इस बीच वैज्ञानिकों के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से निपटने के लिए एक खास टेस्ट का अविष्कार किया है।
ब्रिटिश न्यूज पेपर द टेलीग्राफ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार यहां न्यू कासल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने इस बेहद आसान फार्मूले को डेवेलेप किया है।
दरअसल, सामान्यत: कोरोना संक्रमण होने के बाद किसी भी व्यक्ति में उसके लक्षण दिखने में 2 से 14 दिन तक का समय लग जाता है।
लेकिन अब इस टेस्ट के माध्यम से लक्षण दिखने से पहले ही व्यक्ति में कोरोना संक्रमण का पता लगाया जा सकता है।
असल में यह टेस्ट बिल्कुल प्रेगनेंसी किट की तरह काम करता है, जो घर पर ही किया जा सकता है। इस टेस्ट के लिए ब्लड, सलाइवा और यूरिन का प्रयोग किया जाता है।