5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुरादाबाद में अटल पेंशन योजना से जुड़ रही लोगों की उम्मीदें, देखें वीडियो-

मुरादाबाद जिले में अब तक 34 हजार लोगों ने अपनाई अटल पेंशन योजना

2 min read
Google source verification
Moradabad

मुरादाबाद. 2014 में केंद्र की सत्‍ता में आने वाली भाजपा सरकार ने देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं में अटल पेंशन योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। सरकार की इस योजना से मुरादाबाद के हजारों लोग लाभांवित हो रहे हैं। इसको लेकर बैंकों के द्वारा भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है, योजना ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सकें। योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लोगों को जानकारी देते हुए प्रथमा बैंक के चेयरमैन वीके अरोड़ा का कहना है अटल पेंशन योजना लोगों को काफी पसंद आ रही है प्रथमा बैंक से अब तक 34 हजार लोगों ने यह पेंशन योजना अपनाई है। योजना का लाभ उठाने वाले मोहम्मद इब्राहि‍म और अतीक का कहना है सरकार की यह योजना भविष्य को लेकर होने वाली चिंताओं से मुक्ति दिलाने वाली योजना है। इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम धन्यवाद देते हैं।

यह भी पढ़ें- नोएडा जिला अस्पताल में ओपीडी के लिए डॉक्‍टर से घर बैठे लें ऑनलाइन अपॉइंटमेंट

बता दें कि इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन फायदों के दायरे में लाना है। इससे उन्हें हर माह न्यूनतम भागीदारी के साथ सामाजिक सुरक्षा का लाभ उठाने की अनुमति मिलेगी। निजी क्षेत्र में या ऐसे पेशों से जुड़े लोग जिन्हें पेंशन लाभ नहीं मिलते, वे भी इस योजना के तहत पेंशन के लिए आवेदन दे सकते हैं। वे 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर 1,000 से लेकर 5,000 रुपए तक का स्थायी पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं। अंशदान की राशि और व्यक्ति की उम्र के आधार पर ही पेंशन तय होगी। अंशदाता की मौत होने पर, अंशदाता का जीवनसाथी पेंशन का दावा कर सकता है और जीवनसाथी की मौत के बाद नॉमिनी को अर्जित राशि लौटा दी जाएगी। सरकार द्वारा निर्धारित निवेश पैटर्न के आधार पर पेंशन फंड्स इस योजना के तहत संग्रहित राशि का प्रबंधन करेंगे।

यह भी पढ़ें- कानून में बच्चों को मिले हैं ये विशेष अधिकार

इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसका फायदा समाज के गरीब से गरीब तबके का व्यक्ति भी ले सकता है। भारत सरकार ने पांच साल तक हर साल हर अंशदाता के अंशदान का 50 प्रतिशत या 1,000 रुपए (जो भी कम हो) का योगदान देने का फैसला किया है। यह अंशदान सिर्फ उन्हें ही मिलेगा, जो आयकर नहीं चुकाते हैं। अटल पेंशन योजना (एपीवाय) 18 से 40 वर्ष आयु समूह के सभी भारतीयों के लिए है। हर व्यक्ति को कम से कम 20 साल तक अंशदान देना होगा, तभी उसे इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- इस रूट पर बस किराये से ज्यादा भरना पड़ेगा टोल टैक्स