मुरैना/ ग्वालियर- मुरैना के बसंत विहार इलाके में सुबह—सुबह लोकायुक्त ने छापा मारा। लोकायुक्त पुलिस यहां रह रहे मुरैना नगर निगम के लेखाधिकारी संतोष शर्मा के निवास पर पहुंची। छापे में लाखों रुपए, ज्वैलरी और प्रापर्टी के कागजात मिलने की बात सामने आई है। लोकायुक्त की कार्रवाई अभी चल रही है।