
विधवा बहू की ससुर ने गोली मारकर हत्या की। (फोटो सोर्स- पत्रिका)
mp news: मध्यप्रदेश के मुरैना में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपनी ही विधवा बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। ससुर विधवा बहू पर भतीजे से दूसरी शादी करने के लिए दबाव बना रहा था लेकिन बहू इसके लिए तैयार नहीं थी। महिला के तीन बच्चे हैं जिनके सिर से अब पिता के बाद मां का साया भी उठ गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नगर के पास रहने वाले ज्ञान सिंह गुर्जर ने अपनी विधवा बहू प्रियंका गुर्जर उम्र 25 साल की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के भाई मुकेश गुर्जर निवासी मैथाना ने बताया, मेरी बहन प्रियंका का ससुर ज्ञानसिंह गुर्जर अपने बड़े भाई अवतारसिंह के बेटे ध्रुव से प्रियंका की दूसरी शादी कराना चाहता था। प्रियंका इनकार कर रही थी क्योंकि उसके पहले से तीन बच्चे हैं। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। घटना वाले दिन भी ससुर ज्ञानसिंह ने प्रियंका पर शादी के लिए दबाव बनाया और जब वो नहीं मानी तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रियंका के भाई मुकेश गुर्जर ने बताया कि प्रियंका शादी के बनाए जा रहे दबाव के कारण बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी और चार दिन पहले ही वो ससुराल आई थी। प्रियंका के पति अजय की मौत 9 जून 2024 को हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। बड़ी लड़की 7 साल की है। उससे छोटे 5 साल और 3 साल के दो बेटे हैं। अपने तीन बच्चों के सहारे ही प्रियंका अपनी जिंदगी बिताना चाहती थी लेकिन ध्रुव की शादी न होने के कारण ससुर ज्ञानसिंह उस पर ध्रुव से शादी करने का दबाव बना रहा था।
Updated on:
13 Jun 2025 07:02 pm
Published on:
13 Jun 2025 07:02 pm
