शरद पवार की संघ की तारीफ करने के बाद सीएम फडणवीस के बयान ने उन अटकलों को हवा दे दी कि एनसीपी फिर से एक होकर एनडीए में शामिल हो सकती है। नागपुर में एक कार्यक्रम में फडणवीस ने शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की एनसीपी के एक होने के सवाल पर कहा कि 2019 से 2024 तक जो घटनाएं घटी हैं, उससे मुझे समझ आया है कि कुछ भी नामुमकिन नहीं है, राजनीति में कुछ भी हो सकता है। राजनीतिक परिस्थितियां किसे और कहां ले जाएंगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।