दरअसल, मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सदर बाजार का है। जहां गुरुवार की शाम को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब अचानक एक बच्चे ने आकर एक महिला का हाथ पकड़ लिया और आंखों में आस लिए कहने लगा कि मम्मी तुम कहां थी..., चलो घर चलो..., लेकिन प्रेमी के प्यार में अंधी इस महिला ने अपने कलेजे के टुकड़े को ही पहचानने से भी इनकार कर दिया।