नोएडा. नोएडा और बागपत में करीब तीन वर्ष के दो मासूम बच्चों से कुकर्म का मामला सामने आया है। नोएडा में बच्चे के माता-पिता ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा-377, 511 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। वहीं बागपत में हुए कुकर्म के आरोपी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।