कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को मतदान होगा जबकि 31 मई को मतगणना होगी। यहां से भाजपा की तरफ से दिवंगत हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह, जबकि रालोद की आेर से तबस्सुम हसन मैदान में हैं। तबस्सुम हसन को सपा का भी समर्थन मिला हुआ है। उपचुनाव में वोटिंग से पहले कई सियासी दुश्मन हो गए। तबस्सुम के बेटे नाहिद और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने एक-दूसरे के गले मिलकर भाजपा के खिलाफ अपने इरादे जाहिए कर दिए थे। इसके बाद पीस पार्टी और 'आप' ने भी तबस्सुम के समर्थन का ऐलान कर दिया। फिर लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन भी तबस्सुम की तरफ आ गए। उधर, मृगांका के भतीजे अनिल चौहान पहले ही उनके साथ आ चुके हैं और अब झिंझाना चेयरमैन के आने के बाद उनकी ताकत भी बढ़ गई है।