6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के इस फायर ब्रांड मंत्री ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, जानिये क्या कहा

भाजपा के इस फायर ब्रांड मंत्री ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

2 min read
Google source verification
kairana

भाजपा के इस फायर ब्रांड मंत्री ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, जानिये क्या कहा

शामली. कैराना लोकसभा सीट पर 28 मई को होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी दल मतदाताओं को लुभाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के गन्ना विकास औद्योगिक राज्यमंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर भाजपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान राणा ने लोगों से प्रदेश में विकास के नाम पर वोट करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कैराना गुंडागर्दी और दहशत से मुक्त हो गया है।

यह भी पढ़ें- अजित सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर दिया ऐसा विवादित बयान कि लखनऊ से दिल्ली तक मची खलबली

बता दें कि कैराना लोकसभा सीट सांसद हुकुम सिंह की मौत के बाद खाली हो गई थी। अब इस सीट पर 28 मई को चुनाव होना है। उपचुनाव में भाजपा ने सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन को उनके सामने चुनाव मैदान में उतार रखा है। सभी राजनीतिक पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए जनता के बीच जाकर तरह-तरह की बातें बता रहे हैं। इसी कड़ी में योगी सरकार के फायर ब्रांड नेता गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने गांव मदनपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा में कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। देश का किसान मजदूर नौजवान खुशहाल है। वर्तमान समय में बदमाश भीगी बिल्ली बने हुए हैं। अब हर कोई चैन की नींद सो रहा है।

यह भी पढ़ें- कैराना उपचुनाव: जाट आरक्षण समिति ने कहा- भाजपा की हार के बाद योगी जी को सपने में भी जाट दिखाई देंगे

मंत्री सुरेश राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में जिस प्रकार से कानून व्यवस्था खराब थी, जिस प्रकार से आम आदमी परेशान था। जिस प्रकार से किसानों का नौजवानों का शोषण हो रहा था, उस पर पूरी तरह लगाम लग गई है। वर्तमान समय में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। किसान मजदूर खुशहाल है। व्यापारी खुश है। योगी सरकार में उनकी गुंडागर्दी नहीं चलने वाली। उन्होंने आगे कहा कि जिस कैराना का नाम सुनकर लोगों के मन में डर और दहशत आ जाया करती थी, अब उसी कैराना में बदमाश नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मंत्री ने जनता से पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के नाम पर 28 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव मादलपुर, जगदीशपुरा, नोजल, मस्तगढ़, ख़िरवा, काजीपुरा व केल गांव का भी दौरा किया।

देखें वीडियो- सेतु निगम के अधिकारी यहां भी कर रहे हैं वाराणसी जैसे बड़े हादसे का इंतजार