10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive- स्‍कूल खुलते ही क्‍लासरूम में दिखा ऐसा नजारा, जानकर पैरेंट्स के उड़े होश- देखें वीडियो

शामली के बाबरी क्षेत्र के गांव लाडो मजरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय के दो वीडियो हुईं वायरल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 7 Jul 2018, 3:33 PM IST

Shamli News

Exclusive- स्‍कूल खुलते ही क्‍लासरूम में दिखा ऐसा नजारा, जानकर पैरेंट्स के उड़े होश

शामली। स्‍कूल खुलते ही इनकी पोल भी खुलने लगी है। निजी स्‍कूली के वाहनों के हादसों की खबर जहां लगभग रोज आ रही है, वहीं सरकारी स्‍कूलाें की हालत भी सामने नजर आ रही है। योगी सरकार भले ही सरकारी स्‍कूलों की बेहतरी के लिए कितने भी कदम उठाए लेकिन वहां की तस्‍वीरें कुछ और ही हकीकत बयां करती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्‍यों कोई सरकारी अधिकारी या नेता अपने बच्‍चों काे ऐसे स्‍कूलों में भेजना पसंद नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें:स्कूल खुलने के पहले दिन ही बच्चों से कराया एेसा काम, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

दो वीडियो हुई वायरल

अभी कुछ दिन पहले बुलंदशहर के एक स्‍कूल की वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें बच्‍चों से पढ़ाई की जगह झाड़ू लगवाई जा रही थी। अब ऐसे ही दो वीडियो शामली में भी वायरल हुए हैं। इसमें एक में तो शिक्षक कक्षा में फर्श पर लेटकर छात्र-छात्राओं को मोबाइल में फिल्म दिखा रहे थे। वहीं, दूसरी वीडियो में स्कूल के कुछ बच्चों से फावड़े से सफाई कराई जा रही है। ये वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों के भी होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: पत्रिका अभियान: शुरू हुई स्कूली वाहनों पर कार्यवाई,दो दिन में 55 चालान

IMAGE CREDIT: patrika

लाडो माजरी प्राथमिक विद्यालय का मामला

यह पूरा मामला जनपद शामली के बाबरी क्षेत्र के गांव लाडो मजरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। इस स्कूल की अलग-अलग दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें से एक वीडियो में दिख रहा है क‍ि स्‍कूल में तैनात शिक्षक अरविंद क्लासरूम में लेटकर छात्र-छात्राओं को अपने मोबाइल में वीडियो दिखा रहे हैं। उन्‍होंने बच्चों के बैग को अपने सिर का तकिया बनाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: स्कूली बच्चों की सुरक्षा से बेफिक्र इस शहर के अधिकारी, जान हथेली पर रखकर आते जाते हैं बच्चे

IMAGE CREDIT: patrika

क्‍यारी बनाने को टीचर ने कहा

वहीं, दूसरी वीडियो में स्कूल के छात्र फावड़ा चला कर सफाई करते दिख रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि यह लाडो माजरी स्‍कूल है। उन्‍हें शिक्षक अरविंद ने यहां पानी के लिए क्‍यारी बनाने को कहा है। वे यहां पढ़ाई करने आए हैं।

यह भी पढ़ें:दुखद: 4 दिनों में 5 स्कूली वाहन हादसों के शिकार, एक बच्चे की मौत, ढाई दर्जन हुए घायल

प्रिंसिपल ने बताया इसे गलत

जब इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य हितेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस दिन की यह वीडियो है, उस दिन वह में शिक्षा विभाग की बैठक में गए हुए थे। उनके यहां 47 बच्‍चे हैं। उनके पास टीचर का फोन आया था क‍ि उनकी तबीयत खराब है। इस पर उन्‍होंने उनको स्‍कूल में रुकने को कहा था। काम कराए जाने के मामले में वे उनसे बात करेंगे। बच्‍चों को वीडियो दिखाना व उनसे काम कराना गलत है। अगर ऐसा हुआ है तो कार्रवाई होगी। आपको बता दें क‍ि स्‍कूल में केवल एक ही टीचर है।

यह भी पढ़ें:यहां मासूमाें की माैत भी नहीं ताेड़ पाई सिस्टम की नींद, राम भराेसे है बच्चाें की सुरक्षा, देखे वीडियाे