5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुस्लिम युवती के प्रेम में युवक ने बदला धर्म, हिंदू संगठनों ने धुनाई करते हुए जबरन कराई वापसी

हिन्दू धर्म छोड़कर युवक ने मुजफ्फरनगर के मदरसे में मुस्लिम धर्म अपनाया तो फूट पड़ा हिन्दू संगठनों का गुस्सा

2 min read
Google source verification
Shamli

शामली. जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मुस्लिम युवती से शादी करने के लिए एक युवक द्वारा धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। हिन्दू धर्म छोड़कर युवक ने मुजफ्फरनगर जिले के एक मदरसे में मुस्लिम धर्म अपनाया तो हिन्दू संगठनों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा। युवक के धर्म परिवर्तन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं युवक के घर पहुंचे और जबरन युवक की दाढ़ी काटते हुए उसकी टोपी उतार फेंकी। इसके बाद उन्होंने युवक की जमकर पिटाई की। साथ ही वापस हिन्दू धर्म अपनाने के लिए दबाव भी बनाया, लेकिन युवक अपनी बात पर अड़ा रहा। पवन कुमार से मोहम्मद आमिर बने इस युवक ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। उस पर किसी का कोई दबाव नहीं है। हालांकि बाद में युवक ने हिन्‍दू धर्म स्‍वीकार कर लिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

यह भी पढ़े- नोएडा शूटआउट लाइव एनकाउंटर: देखिये, कैसे ढेर हुआ ढाई लाख का इनामी बदमाश बलराज

दरअसल, मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर का है। जहां शामली निवासी पवन वैल्डिंग का काम करता है। उसकी चार बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। वहीं पवन के माता-पिता की 2 साल पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह फिलहाल अकेला ही रहता है। बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले पवन ने हिन्दू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल कर लिया है। पवन कुमार ने अपना नाम बदलकर मोहम्मद आमिर कर लिया है। उसका कहना है कि उसने मोबाइल पर इस्लाम के बारे में पढ़ा और उसी से प्रेरणा मिली है। जिसके बाद उसने मुजफ्फरनगर स्थित फूलत मदरसे में इस्लाम कबूल किया है।

यह भी पढ़े- 50 साल के पति के चंगुल से छूटी इस किशोरी की दर्दभरी दास्तां सुन रो देंगे आप

पवन के धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिन्दू संगठनों में हड़कम्प मच गया और भारी संख्या में वे पवन के घर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और आमिर को हिन्दू धर्म वापस कबूल करने के लिए दबाव भी बनाया। जब आमिर ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। बता दें कि इस दौरान हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं की ये दबंगई कैमरे में कैद हो गई। कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ। उन्होंने शामली के मौलानाओं पर पवन का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप भी लगाया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने उसकी दाढ़ी काट दी और उसके सिर पर रखी टोपी को भी उतार फेंका। हालांकि हिंदू संगठनों का दबाव बढ़ता देख युवक ने हिन्‍दू धर्म स्‍वीकार कर लिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग