
वर्तमान में बड़ी संख्या में लोग जीमेल का इस्तेमाल करते हैं। आज यह अकाउंट सबसे पॉपुलर है। लेकिन गूगल ने ऐलान किया है कि जल्द ही वह जीमेल यूज़र्स को बड़ा झटका लगने वाला है। गूगल ने कहा कि एक दिसंबर 2023 से कुछ जीमेल यूज़र्स अकाउंट को बंद करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो साल से इनएक्टिव अकाउंट को हटाने की योजना है। अगर आपका जीमेल अकाउंट बंद हो गया, तो आप जीमेल से लॉगिन करके अपना एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज नहीं कर सकेंगे।
गूगल ने दिया बड़ा झटका
गूगल ने एक दिसंबर 2023 से उन अकाउंट को हटाने जा रहा है जो करीब 2 साल से इनएक्टिव हैं। कंपनी इनएक्टिव अकाउंट से जुड़े कंटेंट को भी हटा देगी जिसमें जीमेल, फोटो, ड्राइव डॉक्यूमेंट, कॉन्टैक्ट शामिल हैं। गूगल ने मई में बताया था कि पुराने या डीएक्टिवेटेड अकाउंट के साथ छेड़छाड़ होने की संभावना ज़्यादा होती है। इसलिए इन सब से बचने के लिए कंपनी अपने डीएक्टिवेटेड अकाउंट पॉलिसी को अपडेट करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- करोड़ों मील दूर अंतरिक्ष से आया रहस्यमय लेजर लाइट मैसेज, नासा ने किया बड़ा खुलासा
ये जीमेल अकाउंट नहीं होंगे डिलीट
यदि आप बीते 2 साल से गूगल अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर रहे है तो इसे तुरंत एक्टिव कर लीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है कि आपको कई प्रकार की परेशानियों से जुझना पड़ सकता है। ऐसे में आपको कंपनी की अलग-अलग सर्विस का उपयोग कर जीमेल को एक्टिव रख सकते है।
— ईमेल पढ़ना या भेजना।
— गूगल ड्राइव का उपयोग करना।
— यूट्यूब वीडियो देखना या फोटो शेयर करना।
— प्लेस्टोर से ऐप डाउनलोड करना या गूगल सर्च का इस्तेमाल कर कुछ भी खोजना।
— किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करने के लिए गूगल अकाउंट का इस्तेमाल करना।
यह भी पढ़ें- वर्चुअल मीटिंग दिमाग और दिल के लिए खतरनाक: हो रही हैं ये परेशानियां, करें ये उपाय
यह भी पढ़ें- गुलाबी बालों वाली AI मॉडल के लाखों दीवाने: बड़े-बड़े एक्टर्स समझ रहें असली, कमाई जान उड़ जाएंगे होश
Updated on:
28 Nov 2023, 10:30 AM IST
Published on:
26 Nov 2023, 3:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.