5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मोदी-शाह मुझे बम दें…मैं फिदायीन बनकर जाऊंगा पाकिस्तान’, कांग्रेस के मंत्री जमीर खान ने लगाई गुहार

Zameer Ahmed Khan: 22 अप्रेल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 3 May 2025, 3:24 PM IST

कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इसी बीच कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। कर्नाटक के आवास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद खान ने कहा कि वह आत्मघाती बम पहनकर पाकिस्तान जाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करने की जरूरत पड़ी तो वह लड़ने के लिए तैयार हैं।

‘हमारे और पाकिस्तान के बीच कोई संबंध नहीं’

मंत्री जमीर अहमद खान ने कहा कि हम भारतीय हैं, हम हिंदुस्तानी हैं, हमारे और पाकिस्तान के बीच कोई संबंध नहीं है। अगर हमें उनके खिलाफ युद्ध करने की जरूरत पड़ी तो मैं लड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से गुहार लगाई कि वे उन्हें आत्मघाती बम दें, जिसे वह अपने शरीर में बांधकर पाकिस्तान जाएंगे और उन पर हमला करेंगे।

‘हर भारतीय को एकजुट होना चाहिए’

मंत्री जमीर अहमद खान ने कहा कि मैं यह मजाक नहीं कर रहा हूं या इसे मजाकिया अंदाज में नहीं कह रहा हूं, मैं इसे लेकर बहुत गंभीर हूं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का सामना करने के लिए हर भारतीय को एकजुट होना चाहिए।

कर्नाटक सीएम के बयान की हुई थी आलोचना

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। सीएम ने कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। इसके बाद सीएम की इस प्रतिक्रिया की काफी आलोचना हुई थी। बीजेपी ने इसको लेकर सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधा था।

यह भी पढ़ें- ‘ये नरेंद्र मोदी का भारत है, चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा’, पहलगाम हमले के आतंकियों को अमित शाह ने दिया संदेश

26 लोगों की हुई मौत

बता दें कि 22 अप्रेल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा और उसके बाद में उन्हें गोली मार दी। इस हमले की पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई सख्त कदम उठाए है।

#PahalgamAttackमें अब तक