24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘PoK को पाकिस्तान खाली करे, हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं’ जानें विदेश मंत्रालय ने क्या-क्या कहा

MEA Press Briefing: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा पाकिस्तान को अवैध रूप से कब्जा किए गए PoK को खाली करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 13 May 2025, 6:52 PM IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

Operation Sindoor: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से जुड़ा कोई भी मुद्दा केवल भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाएगा। इसमें तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं होगी।

PoK को खाली करना होगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अवैध रूप से कब्जा किए गए PoK को खाली करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत की यह नीति लंबे समय से रही है और इसमें कोई बदलाव भी नहीं हुआ है।

पाकिस्तान ने सीमा पार आतंकवाद को दिया बढ़ावा

प्रदेश प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सीसीएस के फैसले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया है। मैं आपको थोड़ा पीछे ले जाना चाहूंगा। सिंधु जल संधि सद्भावना और मित्रता की भावना से संपन्न हुई थी, जैसा कि संधि की प्रस्तावना में निर्दिष्ट है। हालांकि, पाकिस्तान ने कई दशकों से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर इन सिद्धांतों को स्थगित रखा है।

भारत संधि को रखेगा स्थगित

उन्होंने कहा कि अब CCS के फैसले के अनुसार, भारत संधि को तब तक स्थगित रखेगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता।

पाकिस्तान खुद को मूर्ख बना रहा

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पक्ष की ओर से आए बयान को हमने देखा है। जिस देश ने औद्योगिक स्तर पर आतंकवाद को बढ़ावा दिया है, उसका यह सोचना कि वह इसके परिणामों से बच सकता है, खुद को मूर्ख बनाना है। पाकिस्तान जितनी जल्दी इसे समझ लेगा, उतना ही बेहतर होगा।

व्यापार का नहीं उठा मुद्दा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्यापार पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से लेकर 10 मई को गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमति बनने तक, भारतीय और अमेरिकी नेताओं के बीच उभरते सैन्य हालात पर बातचीत हुई। इनमें से किसी भी चर्चा में व्यापार का मुद्दा नहीं उठा।

यह भी पढ़ें- ध्यान से देख लो पाकिस्तान! S-400 यहां सुरक्षित खड़ा है, पीएम मोदी ने झूठ का किया पर्दाफाश

#OperationSindoorमें अब तक

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग