
बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ (सोर्स-IANS)
Panihati Assembly Election Result:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के दौरान जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाई हुई है, जबकि तृणमूल कांग्रेस पीछे नजर आ रही है। अगर पानीहाटी सीट की बात करें तो वह चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहां भी बीजेपी और टीएमसी के बीच दिलचस्प मुकाबवल देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि पानीहाटी सीट से बीजेपी की उम्मीदवार आरजीकर रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ हैं और वहीं टीएमसी से उम्मीदवार तीर्थाकंर हैं।
अभी तक हुई मतगणना के अनुसार रत्ना देबनाथ करीब 3000 वोटों से आगे चल रही हैं। ऐसा मामना जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। उनके इलेक्शन में खड़े होने से उन्हें अलग पहचान मिली है। वहीं दूसरी तरफ टीएमसी उम्मीदवार तीर्थाकर भी टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक के रुझानों के अनुसार वह काफी पीछे रह गए हैं।
पनिहाटी सीट का मुकाबला अब पूरे पश्चिम बंगाल की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बीजेपी और टीएमसी के बीच सीटों की लड़ाई काफी करीब हो गई है। बीजेपी 166 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 120 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में हर एक सीट पर पकड़ बहुत जरूरी मानी जा रही है। हर राउंड के साथ स्थिति बदल रही है, इसलिए अंतिम नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जीत किसके हाथ लगती है।
Published on:
04 May 2026 12:30 pm
