पीएमएमएल रिकॉर्ड के मुताबिक सोनिया के पास मौजूद दस्तावेजों में नेहरू और जयप्रकाश नारायण (Jaiprakash Narayan) के बीच हुआ पत्राचार शामिल है। इसके अलावा वे पत्र भी हैं जो एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, अरुणा आसफ अली, विजया लक्ष्मी पंडित और बाबू जगजीवन राम ने नेहरू को लिखे थे।