बता दें कि पहलगाम हमले में तीन आतंकवादियों की पहचान हुई है। इन आतंकियों का स्केच भी जारी किया गया है। तीनों आतंकियों की आसिफ फौजी, अबू तल्हा और आदिल हुसैन के रूप में हुई है। आसिफ फौजी का कोड नेम मूसा है। ये आतंकी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) नाम के आतंकी संगठन से जुड़े हैं, जो कि प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है।