Women CM: शालीमार बाग से बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम बन गई है। उन्होंने गुरुवार को सीएम पद की शपथ ली। बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें अपना नेता चुना गया था। दिल्ली में अब मंत्रालयों का भी बंटवारा हो गया है। दिल्ली से पहले भारतीय जनता पार्टी की 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सरकार थी, लेकिन कोई भी महिला सीएम नहीं थी। राजस्थान में वसुंधरा राजे के बाद पार्टी का महिला सीएम का बॉक्स खाली था, जो कि अब भर चुका है।