7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर ‘लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज’ की ओर से महिलाओं और बच्चों को मिली मुफ्त ई-रिक्शा सेवा

रक्षाबंधन के अवसर पर ई-रिक्शा (इलेक्ट्रीक वाहन) निर्माता कंपनी लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज ने बहनों को एक नया तोहफा दिया है। कंपनी ने इस विशेष अवसर पर 'लोहिया राखी प्यार का सफर' शुरु किया और महिलाओं और बच्चों को मुफ्त सवारी की पेशकश की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 Aug 2018, 4:32 PM IST

रक्षाबंधन पर 'लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज' की ओर से महिलाओं और बच्चों को मिली मुफ्त ई-रिक्शा सेवा

रक्षाबंधन पर 'लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज' की ओर से महिलाओं और बच्चों को मिली मुफ्त ई-रिक्शा सेवा

नई दिल्ली। आज पूरा देश हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन मना रहा है। हर भाई अपने बहन को तोहफा दे रहा है तो कोई कुछ सरप्राइज दे रहा है। इसके अलावे कई अन्य तरीके से भी भाई-बहन अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच राजधानी दिल्ली में इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर ई-रिक्शा (इलेक्ट्रीक वाहन) निर्माता कंपनी लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज ने बहनों को एक नया तोहफा दिया है। कंपनी ने इस विशेष अवसर पर 'लोहिया राखी प्यार का सफर' शुरु किया और महिलाओं और बच्चों को मुफ्त सवारी की पेशकश की।

रक्षाबंधन पर बहनों को हुई निराशा, सुबह एक घंटे मेट्रो सेवा बाधित रहने के बाद परिचालन शुरु

सुबह आठ बजे से शुरु हुआ सफर

आपको बता दें कि कंपनी ने सुबह आठ बजे से नई दिल्ली के सबसे बीड़ वाले मेट्रो स्टेशनों में उपलब्ध रही। इसमें नवादा, तिलक नगर, जनपकपुरी ईस्ट, जनकपुरी वेस्ट, उत्तम नगर ईस्ट, उत्तम नगर वेस्ट, द्वारका मोड़ और राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज के सीईओ आयुष लोहिया ने कहा, “हम अपनी पहल 'लोहिया राखी प्यार का सफर' को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को अपने भाई और परिवार के साथ ये उत्सव मनाने के लिए अपने मायके जाना होता है। इस दिन यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, लोहिया ऑटो महिलाओं और बच्चों को मुफ्त में ई-रिक्शा की सवारी प्रदान कर रही है। इससे वे बिना किसी परेशानी के मेट्रो स्टेशनों से आसपास के इलाकों में अपने घर तक निशुल्क सफर कर सकेंगी।” बता दें कि मेट्रो स्टेशनों पर लोहिया राखी प्यार का सफर वाले पोस्टर्स के साथ ई-रिक्शा खड़े थे और फिर बड़े ही हर्ष के साथ महिलाओं और बच्चों को उनके गंतव्य तक बिल्कुल मुफ्त में पहुंचाया।

रक्षाबंधन में बना तीन वर्ल्ड रिकार्ड, 10 घंटे में 50 हजार से अधिक बहनों ने किया ये कमाल

बसों और मेट्रो में भी खास सुविधा

आपको बता दें कि रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली मेट्रो और डीटीसी में भी खास व्यवस्था की गई थी। जहां मेट्रो ने फेरे बढ़ाए वहीं डीटीसी बसों में भी बहनों को फ्री में सेवाएं दी गई। इसके अलावे मेट्रो ने फेरे बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के लिए 6 स्पेशल मेट्रो भी चलाएं हैं।