28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: उत्पात मचाने वाले कांवड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक निकला कुख्यात अपराधी

बीते मंगलवार को कांवड़ियों की ओर से उत्पात मचाने और फिर बाद में एक गाड़ी को पलट देने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक उत्पातियों को गिरफ्तार किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 10 Aug 2018, 8:11 PM IST

दिल्ली: उत्पात मचाने वाले कांवड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक निकला कुख्यात अपराधी

दिल्ली: उत्पात मचाने वाले कांवड़ियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक निकला कुख्यात अपराधी

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में बीते मंगलवार को कांवड़ियों की ओर से उत्पात मचाने और फिर बाद में एक गाड़ी को पलट देने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक उत्पातियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद कुछ चौंकाने वाले तथ्यों का पता चला है। दरअसल गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों में से एक कुख्यात चोर निकला जो कि सेंधमारी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी सीसीटीवी फुटेज से कुख्यात अपराधी राहुल बिल्ला की पहचान हुई। राहुल बिल्ला के खिलाफ उत्तम नगर और आसपास के इलाकों में तमाम चोरी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

कांवड़ यात्रा की तैयारियों की खुली पोल, बदइंतजामी ने की शिव भक्तों को सुलाया मौत की नींद

पीड़ित महिला ने पुलिस में नहीं की थी शिकायत

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिल्ला की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अन्य उत्पातियों की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी नजफगढ़ और उत्तम नगर के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (लॉ ऐंड ऑर्डर, साउथ) आर. पी. उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को हुए घटना का स्वतः संज्ञान लिया और प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक गाड़ी में सवार महिला ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और फिर सभी उत्पातियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली: पुलिस के हत्थे चढ़े ऐसे चोर जब भी पहनने का मन होता ब्रैंडेड, तोड़ देते थे दुकानों के ताले

कैसे पकड़े गए उत्पाती

आपको बता दें कि पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों और दुकानदारों के बयान के आधार पर उत्पातियों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को जब यह घटना घटी, उसके बाद इसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर उत्तम नगर के ही कई लोगों ने उत्पात मचाने वाले शख्स की पहचान राहुल उर्फ बिल्ला के रुप में की। जब राहुल बिल्ला वापस कांवड़ लेकर इलाके में पहुंचा तो वायरल वीडियो को देखकर लोगों के सामने अपने प्रभाव दिखाने का प्रयास करने लगा। इसके बाद उत्तम नगर के अधिकारियों को इससे संबंधित कुछ जानकारी मिली और फिर राहुल को धर दबौचा गया। इससे पहले पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 1 हजार चश्मदीदों से पूछताछ की। पुलिस ने राहुल को वीडियो दिखाकर पहचान कराई तो उसने अपने गुनाह को कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि अब बाकी बचे उत्पातियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गर्लफ्रेंड के लिए प्रेमी ने बुक कराई 90 हजार रुपए की घड़ी, पर अब है हवालात के अंदर

कई अपराधों में शामिल रहा है बिल्ला

आपको बता दें कि डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि 26 वर्षीय आरोपी राहुल उर्फ बिल्ला एक ड्रग एडिक्ट है और उनके माता-पिता नहीं है। पुलिस को पूछताछ में बिल्ला ने बताया कि उस दिन एक गाड़ी से उसे टक्कर लग गई थी जिससे उसके हाथ में एक नुकीला टुकडा लगने से खून निकल आया था। खून निकलता देख बाकी कावंडिए आवेश में आ गए और फिर भीड़ में अफवाह फैल गई की हमारे किसी साथी को पीट दिया गया है। इस वजह से हिंसा भड़क गई और कांवड़ियों ने उत्पात मचाया। पुलिस को यह भी पता चला कि राहुल पहले से एक अपराधी है और कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। फिलहाल राहुल जमानत में बाहर है।