करुणानिधि के बेटे एमके अलगिरी, एमके स्टॉलिन, ए. राजा और कनीमोझी भी द्रमुख मुखिया से मिलने शनिवार को हॉस्पिटल पहुंचे। ए. राजा के अनुसार करुणानिधि की तबीयत अभी स्थिर है। उन्होंने समर्थकों से इस संबंध में किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की। जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल करुणानिधि का मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया, जिसमें BP कम होने के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है ऐसा कहा गया है।