
भोपाल। बुध देव को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। 13 जनवरी को यानी कल शुक्रवार को सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर बुध का उदय धनु राशि में होगा। इसके बाद ये 7 फरवरी मंगलवार के दिन मकर राशि में गोचर करेंगे। फरवरी में होने वाले इस गोचर के बाद मकर में सूर्य के साथ ही बुध ग्रह भी विराजेंगे। मकर राशि में यह सीधी चाल ही चलेंगे, क्योंकि 18 जनवरी को ये धनु राशि में मार्गी हो जाएंगे। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि 13 जनवरी को होने वाला बुध ग्रह का यह गोचर किन-किन राशियों के कॅरियर को ऊंची उड़ान देने वाले हैं। बिजनेस में तरक्की की राह खोलने वाले हैं। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य ने पत्रिका.कॉम को बताया कि धनु में बुध के उदय से मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशिवाले लोगों का अच्छा समय शुरू होने वाला है।
बुध उदय 2023 राशिफल : मिथुन
बुध के धनु राशि में उदित होने से मिथुन राशिवालों को नौकरी में अच्छा समय आने वाला है। उनका रुतबा बढ़ेगा। जो अविवाहित हैं उनके विवाह का योग बनेगा। माता के साथ संबंध बेहतर होंगे। बिजनेस करने वालों को नया पार्टनर मिल सकता है। बिजनेस के लिए कोई नया प्लान फॉलो कर सकते हैं। यह समय आपके लिए अनुकूल है।
बुध उदय 2023 राशिफल : सिंह
धनु राशि में बुध का उदय सिंह राशिवालों के लिए राहत देने वाला होगा। कार्यक्षेत्र का दबाव कम हो सकता है। तनाव कम होने से आपकी सेहत में भी सुधार होगा। विदेश में पढऩे वालों का सपना देखने वालों को सफलता मिलेगी। किसी विदेशी संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। शेयर बाजार में सोच-समझ कर निवेश करेंगे तो लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
बुध उदय 2023 राशिफल : तुला
धनु राशि में बुध का उदय तुला वालों के लिए शानदार रहेगा। आपको अचानक धन प्राप्ति का योग है। इससे आपको खुशी मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे तो जॉब करने वालों को नई नौकरी मिल सकती है। बुध का प्रभाव होने से आप अपने लिए नया मकान, फ्लैट या फिर कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और बच्चों से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।
बुध उदय 2023 राशिफल : वृश्चिक
बुध के उदय होने से इस राशि के लोगों को यश और कीर्ति में वृद्धि देने वाला साबित होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी वाणी का प्रभाव अधिक होगा। बिजनेस से जुड़े लोग अपने काम को और बढ़ाने की सोचेंगे, सफलता मिलेगी। नौकरी करने वालों को नए अवसर मिलेंगे।
बुध उदय 2023 राशिफल : धनु
इस राशि के जातकों को धनु राशि में बुध के उदय के कारण बिजनेस में बड़े लाभ की संभावना बन रही है। इसके लिए आपके कोई साझेदार मिल सकता है। पार्टनरशिप से लाभ होगा। आप नई योजनाएं बना सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव मैरिज करना चाहते हैं, तो यह समय अच्छा है।
बुध उदय 2023 राशिफल : कुंभ
धनु राशि में बुध के उदय होने से इस राशि के लोगों को कॅरियर और बिजनेस पर सकारात्मक प्रभाव दिखेंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की उम्मीद है। कुछ लोग अपना नया काम शुरूकरने का विचार कर सकते हैं। इन लोगों को परिवार का साथ मिलेगा। इसके लिए समय अनुकूल है। हां लेकिन आपको सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।
Updated on:
12 Jan 2023 05:54 pm
Published on:
12 Jan 2023 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
