भोपाल। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर आप चाहते हो आपका हर कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न हो और किसी तरह की कोई बाधा न आए तो विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी की पूजा करनी चाहिए। यही कारण है कि सनातन धर्म में कोई भी काम शुरू करने से पहले गणपति जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि श्रीगणेश जी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है और उन्हें मंगलमूर्ति, विघ्नहर्ता आदि कई नामों से जाना जाता है।