30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केतु बदलेंगे राशि, इन राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

इस साल 2023 में केतु शुक्र की राशि तुला से निकलकर बुध ग्रह की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। केतु को एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाने में 18 महीने का समय लगता है। केतु के कारण व्यक्ति चिंतनशील विचारों से युक्त होता है और उसके अंदर गहन विश्लेषण की क्षमता आ जाती है...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Feb 2023, 3:41 PM IST

ketu_gochar_effects_on_all_zodiac.jpg


ज्योतिष शास्त्र में स्पष्ट किया गया है कि कोई भी ग्रह या नक्षत्र चाल बदलता है तो, उसका लोगों पर गहरा असर पड़ता है। इस साल 2023 में केतु शुक्र की राशि तुला से निकलकर बुध ग्रह की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। केतु को एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाने में 18 महीने का समय लगता है। केतु के कारण व्यक्ति चिंतनशील विचारों से युक्त होता है और उसके अंदर गहन विश्लेषण की क्षमता आ जाती है। ज्योतिष में केतु को रहस्यमयी ग्रह माना जाता है और छाया ग्रह माना जाता है। केतु कर्म प्रधान और धर्म प्रधान ग्रह है जो अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के प्रभाव देता है।

ये भी पढ़ें:कुंडली में पंचग्रही योग देता है शुभ और अशुभ परिणाम, आपकी कुंडली में देखें ग्रहों की स्थिति
ये भी पढ़ें:Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि से पहले मिलें ये संकेत, तो समझें भोलेनाथ की कृपा से आपकी हर इच्छा जल्द होगी पूरी


केतु गोचर 2023 कब
ज्योतिष में केतु की स्थिति समसप्तक मानी जाती है। राहु और केतु एक राशि में लगभग डेढ़ साल तक विराजमान रहते हैं। केतु 30 अक्टूबर 2023, सोमवार को तुला से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर होगा। केतु के इस गोचर से कुछ राशियों को लाभ होगा और कुछ राशियों को हानि। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है अक्टूबर 2023 में होने वाले केतु के गोचर से आखिर कौन सी राशियों को मिलेगा खुशियों का खजाना...

ये भी पढ़ें:Guru Gochar 2023: गुरु के राशि परिवर्तन से बन रहे हैं गजलक्ष्मी और हंस राजयोग, इन राशियों को मिलने वाली हैं खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें: Magh Purnima 2023 : माघ पूर्णिमा पर चमक जाएगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी खुद आ रही हैं इनके घर

केतु के गोचर का इन राशियों पर प्रभाव

वृषभ
केतु वृषभ राशि के छठे भाव में गोचर करेंगे। वृषभ राशि वालों को इस समय शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप मेहनत करते रहेंगे तो, उसका परिणाम सकारात्मक मिलेगा। नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिल सकता है।

सिंह
केतु सिंह राशि के तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इसलिए हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग आपको आगे बढऩे में सफलता प्रदान करेगा। सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाई-बहनों के नियमित सहयोग से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:Eye Blinking: अक्सर फड़कने लगती है आपकी आंख तो हो जाएं सावधान, इस आंख का फड़कना होता है अशुभ
ये भी पढ़ें: Vastu Tips : घर में इस दिशा में लगाएं पेड़, आती है सुख-समृद्धि

धनु
केतु धनु राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे। केतु के इस गोचर से धनु राशि वालों की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। धनु राशि के लोगों की इस समय सभी इच्छाएं पूरी होंगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग शेयर मार्केट और निवेश के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें भी इस समय लाभ होगा। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में टकराव आ सकता है।

मकर
केतु मकर राशि के दशम भाव में विराजमान रहेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस समय आपका साहस तो बढ़ेगा ही बिजनेस में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में मनमुटाव की स्थिति रह सकती है।