नोएडा। 16 अगस्त शाम 5.05 बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एम्स में निधन हो गया। इसके बाद पूरा देश शोक में डूब गया। इसके बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया। वहीं, इस मौके पर हम आपको एक ऐसे ही लीजेंड के बारे में बताते हैं, जिन्होंने करीब नौ साल पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि उनकी और अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु एक माह के अंतराल में होगी।