1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के इस दिग्गज नेता ने ही कर डाली योगी के मंत्री को पाकिस्तान भेजने की मांग

उत्तर प्रदेश के मंत्री ने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर दिया था बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 25 Oct 2025, 5:05 PM IST

yogi adityanath

नोएडा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर लगाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर स्वामी प्रसाद मौर्या ने जिन्ना को महापुरुष बता दिया, जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उनके खिलाफ सुर उठने लगे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक दिग्गज भाजपा नेता ने उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग कर डाली है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की मौर्य को पाकिस्तान को भेज दिया जाए। इससे स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही हैं।

देखें वीडियो: भाजपा नेता ने स्वामी प्रसाद मौर्य को पाकिस्तान जाने की सलाह दी

छात्रसंघ कार्यालय में लगी है तस्वीर

दरअसल, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एमएमयू) के छात्रसंघ कार्यालय में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। कानपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंचे श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस पर एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना को भारत का महापुरुष बता दिया था। इसके बाद सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है।

यह भी पढ़ें: आंधी तूफ़ान ने कुछ देर के लिए थामी इस शहर की सांसे

जिन्ना के बारे में कही यह बात

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी सदस्य विनीत अग्रवाल शारदा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने मौर्य को पार्टी से बाहर करने और मंत्री पद से हटाने की मांग कर डाली। विनीत शारदा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को पकिस्तान भेजने तक की बात कही। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने लाखों हिंदुस्तानियों का कत्ल कराया था, इसलिए वह महापुरुष नहीं हो सकते। वह सिर्फ एक हत्यारे हैं।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़़ दिल्ली की तरह एनसीआर के इस शहर में बनेगा थीम बेस्ड पार्क

भारत छोड़ने की उठाई मांग

उनका कहना है कि जिन्ना को महापुरुष कहने वाले को भारत छोड़ कर पकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निकाले जाने की मांग कर डाली। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि स्वामी प्रसाद को मंत्री पद से हटा कर पार्टी से बाहर किया जाये।