6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम के करीबी मंत्री के दामाद ने थामा सपा का दामन, भाजपा में मची खलबली

सीएम योगी के कैबिनेट मंत्री के दामाद के दामाद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलकों तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 18 Mar 2018, 7:43 PM IST

Keshav prasad maurya

नोएडा। एक तरफ जहां तमाम दलों के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं शनिवार को भाजपा के लिए एक ऐसी खबर आई जिससे यह लगा कि दो वीआईपी सीटों गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद कुछ नेताओं का भाजपा से भी मोहभंग हो चुका है।

यह भी पढ़ें-कहासुनी से नाराज युवक ट्रेन के सामने कूदा, हुई ऐसी दर्दनाक मौत कि देखने से भी डरने लगे लोग

दरअसल शनिवार को लखनऊ से एक ऐसी खबर आई कि सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करीबी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ नवल किशोर शाक्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। यह खबर जिस समय आई उस समय उनके ससुर स्वामी प्रसाद मौर्य नोएडा शहर में ही थे। आपको बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी डॉ संघमित्रा मौर्य के पति डॉ नवल किशोर शाक्य ने शनिवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ सपा नेता आजम खान की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

यह भी पढ़ें-सीएम योगी के इस मंत्री ने कह दी ऐसी बात कि वीडियो हो गया वायरल, अब मचा हड़कंप

श्रम विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे स्वामी प्रसाद मौर्य
श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों की समस्याओं को लेकर नोएडा के सेक्टर-38 में स्थित बॉटेनिकल गार्डन के पर्किंग स्थल में एक विशाल श्रम पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में योगी सरकार के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत श्रम विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

विशाल श्रम पंचायत कार्यक्रम में श्रमिकों के हितार्थ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। साथ ही इस कार्यक्रम में श्रमिकों का पंजीकरण भी कराया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा पात्र लाभार्थियों को इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर स्वामी प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रमिक समस्याएं व श्रम सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गयी।

यह भी पढ़ें-गांव में लगी भीषण आग से 25 झोंपड़ियां जलीं, 5 लोग व 4 पशु भी गंभीर रुप से झुलसे

साथ ही उनका कहना है की प्रदेश सरकार श्रमिकों के हितार्थ जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिनका पूरे गौतमबुद्धनगर जिले के सभी श्रमिक लाभ उठा सकें। इसलिए श्रम विभाग की ओर से ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज इस कार्यक्रम में 250 से 300 पंजीकरण होने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे अभी उत्तर प्रदेश के 15 से भी ज्यादा जिलों में स्वयं जाकर श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बता चुके हैं।