6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हसीन जहां ने छुपाई थी यह बड़ी बात, अब शमी भी दर्ज कराएंगे मुकदमा

दोनों के मैरिज सर्टिफिकेट से पता चला है कि हसीन जहां ने निकाह के समय खुद को बैचलर बताया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 19 Mar 2018, 11:21 AM IST

Shami

नोएडा। मोहम्‍मद शमी और उनकी पत्‍नी हसीन जहां के विवाद में एक नया मामला सामने आया है। दोनों के मैरिज सर्टिफिकेट से पता चला है कि हसीन जहां ने निकाह के समय खुद को बैचलर बताया था। सर्टिफिकेट में तलाकशुदा पर नहीं बल्कि अविवाहित पर टिक लगा हुआ है। वेस्‍ट बंगाल से जारी इस मैरिज सर्टिफ‍िकेट के अनुसरार, दोनों की शादी 7 अप्रैल 2014 को हुई थी। वहीं, रविवार को कोलकाता पुलिस की एक टीम शमी के गांव पहुंची। वहां उसने शमी के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की।

बढ़ सकती हैं क्रिकेटर शमी के मुश्किलें, गांव पहुंची कोलकाता पुलिस

हसीन जहां ने लगाए हैं कई गंभीर आरोप

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की मुश्‍किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर दोनों के परिवारों में सुलह की कोशिश भी की कई लेकिन बात नहीं बन पाई। इतना ही नहीं इस विवाद के कारण बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज का अनुबंध भी रोक दिया है। इस बीच शमी ने भी आरोप लगाया था कि उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने उनसे अपने तलाकशुदा और पहले से दो बेटियां होने की बात छिपाई थी। इसकी पुष्टि अब दोनों की मैरिज सर्टिफिकेट कर रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि हसीन जहां ने खुद को बैचलर लिखा है। जबकि उसमें तलाकशुदा का कॉलम खाली छोड़ दिया गया है। इस विवाद के बीच ही यह भी खुलासा हुआ था कि हसीन जहां का पहला निकाह शेख सैफुद्दीन नामक शख्स के साथ 2002 में हुआ था और 2010 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की दो बेटियां भी हैं।

स्‍वीडन की रहने वाली महिला ने लगाया सरकारी अधिकारी पर रेप का आरोप

2014 में हुआ था निकाह

शमी और हसीन ने 2014 में निकाह किया था। उनकी शादी का पंजीकरण पश्चिम बंगाल सरकार के अधीनस्थ विवाह पंजीकरण कार्यालय में हुआ था। इस दौरान हसीन जहां ने अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा में से अविवाहित वाले बॉक्स में टिक लगाया था। कायदे से उन्‍हें इसमें तलाकशुदा वाले बॉक्‍स में निशान लगाना चाहिए था।

इस विधायक के लेटर से खुला आईपीएस के ट्रांसफर के पीछे का बड़ा सच, जानकर चाैंक जाएंगे आप

शमी भी केस दर्ज कराने की तैयारी में

वहीं, बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी अब हसीन जहां के खिलाफ धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं। आरोप है कि हसीन ने उनसे झूठ बोलकर निकाह किया था। उन्होंने शादी का प्रमाण पत्र भी सार्वजनिक कर दिया है।