13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking पुलिस लाइन में चली गोली, हेड कांस्टेबल का बेटा गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो-

ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन की घटना

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jan 24, 2018

greater noida

नोएडा. ग्रेटर नोएडा की पुलिस लाइन में मंगलवार देर रात गोली चलने से हड़कंप मच गया। लोग भागकर जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि हेड कांस्टेबल अमर सिंह के 22 वर्षीय बेटे मोहित को गोली लगी है। इसके बाद आनन फानन में मोहित को कैलाश अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल सूरजपुर पुलिस जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि मोहित कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र में स्थित पुलिस लाइन में बने पुलिस आवास में अपने पिता हेड कांस्टेबल अमर सिंह के साथ रहता है। रात दस बजे गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जब अमर सिंह के घर पहुंचे तो देखा की मोहित को गोली लगी थी। इसके बाद उसे तुरंत कैलाश अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू मे भर्ती किया गया है। कैलाश अस्पताल के ईएमओ डॉ. विरेश कुमार के अनुसार गोली मोहित की बाई ओर छाती में लगी है और उसकी हालत काफी नाजुक है।

इधर कोतवाली सूरजपुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों का कहना है कि मोहित ने स्वयं गोली मारी है, लेकिन पुलिस जांच पूरी होने से पहले कुछ कहने को तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में रेप में नाकाम होने पर दबंग ने लड़की को छत से फेंका,आरोपी गिरफ्त से दूर

यह भी पढ़ें- अजब-गजब शौक, इस शख्स के पास है साबुनों का खजाना, सोप किंग के नाम से जानती है दुनिया

यह भी पढ़ें- अवैध संबंध और अश्लील सीडी बनी अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र मान की हत्या वजह, देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें- सावधान! अब बालकनी से सड़कों पर कचरा फेंकने वालों पर लगेगा 5 हजार का जुर्माना

यह भी पढ़ें- अजब-गजब: यूपी के इस जिले के एसएसपी की आलीशान कोठी का किराया जानकर हैरान रह जाएंगे आप, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग