दस जनवरी को सृष्टि गुप्ता एवीजे हाइट्स के फ्लैट नंबर एच-606 में दोपहर करीब 12.30 बजे गई। वहां काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान सृष्टि गुप्ता ने जितेंद्र मान से अपनी अश्लील वीडिया डिलीट करने को कहा, लेकिन जितेंद्र ने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। बातचीत और खाने-पीने में काफी वक्त गुजर गया। आखिर, जितेंद्र मान ने जैसे ही सोने का बहाना बनाकर मुंह फेरा, सृष्टि ने उस पर पीछे से गोली चला दी। इसके बाद उसने कई गोलियां चलार्इं। हत्या करने के बाद सृष्टि गुप्ता ने जितेंद्र मान का मोबाइल, पर्स और खोखा कारतूस आदि लेकर फ्लैट में लॉक लगाकर चाबी के साथ निकल गई। सृष्टि ने बताया कि उसने जितेंद्र मान को चार गोलियां मारी थीं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, जितेंद्र का पर्स, फ्लैट की चाबी, घटना में प्रयुक्त पांच मोबाइल फोन, खून लगे सृष्टि के कपड़े और एक इनोवा गाड़ी बरामद की है।